फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 14 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें