यमुनानगर। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। हादसा खजूरी गांव के नजदीक हुआ है। हादसा तब हुआ जब युवक रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था। जीआरपी ने मृतक पहचान के लिए मौके पर पहुंचे लोगों से पूछताछ की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका। थाना जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई बोधराज ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद