यमुनानगर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव डीएफसीसी रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में लेकर जांच की। मृतक से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी ने पहचान के लिए 72 घंटों के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू की है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कीमैन रेलवे ट्रैक से शव पड़े होने की सूचना मिली थी। संवाद