फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बैंक से रुपये निकलवाने जा रहे रामपुरा कॉलोनी निवासी रमेश चंद की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा मधु चौक के पास सड़क पार करते समय हुआ। हादसा इतना तेज था कि टक्कर के बाद रमेश चंद उछलकर कार के अगले शीशे पर आ गिरे। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुरा कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह गगन स्पेयर पार्ट जगाधरी में नौकरी करता है। सोमवार को उसके पिता रमेश चंद घर से मधु चौक के पास बंधन बैंक में रुपये निकलवाने के लिए गए थे। रेलवे रोड पर मधु चौक के नजदीक बूट बाजार के नजदीक जब उसके पिता सड़क पार करने लगे तो जगाधरी की तरफ से तेज गति से आई 20 कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके पिता रमेश चंद को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता उछल कर उसकी कार के अगले शीशे पर लगे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी चालक की कार में ही उसके पिता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके पिता की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उन्होंने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जुल्फकार का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें