कार की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई। हादसा जगाधरी बस स्टैंड के पास हुआ। हादसे के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। सुंदर विहार कॉलोनी निवासी विजय ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने दोस्त राजेश के साथ विमल इंडस्ट्री में सीसीटीवी पर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करते थे। चार अप्रैल को दोनों एक बाइक पर ड्यूटी के लिए चले थे। जब बस स्टैंड जगाधरी के पास पहुंचे तो कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर जा गिरे। राजेश के सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।