फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के ससुराल वालों से परेशान होकर व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले तो प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद ट्रामा सेंटर। ट्रामा सेंटर ले जाने से पहले ही पुराना हमीदा निवासी 52 वर्षीय यासीन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालपुर टापू निवासी दिलशाद ने बताया कि इस समय वह इस वक्त आनंद कॉलोनी में रहता है। उसका बड़ा भाई 52 वर्षीय यासिन भी उनके साथ ही रहता है।
जिसके लड़के इरशाद का निकाह हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना पुरुवाला के गांव मतरालियों निवासी शानिया से गत 16 मार्च को हुआ था। इरशाद व शानिया की घर में रखे सोने के गहनों के गुम होने पर आपस में अनबन चल रही थी। इस अनबन के चलते शानिया के मायके वाले उसे 24 जुलाई को अपने साथ ले गए थे। एक अगस्त को इरशाद भी घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। इस पर शानिया के घर वालों ने उसके भाई यासीन को परेशान करना शुरु कर दिया था। वह आरोप लगा रहे थे कि इरशाद सोने के गहने लेकर चला गया है। आठ अगस्त को इरशाद अपनी दोस्त सृष्टि के साथ मिल गया था। इरशाद ने कहा कि वह अब सृष्टि के साथ ही रहेगा। इसका पता लगने पर शानिया के पिता वाहिद हसन, भाई तोहिद व इस्तकार ने यासीन को डराना धमकाना शुरु कर दिया। यहां तक की पुलिस भी उनके दबाव में यासीन को परेशान करने लग गई। इससे यासीन बहुत ज्यादा दबाव में आ गया। इससे परेशान होकर यासीन ने रविवार सुबह अपने घर पुराना हमीदा में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वह अपने भाई इरफान यासीन को लेकर मसीह अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने यासीन की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे ट्रामा सेंटर में ले जाने काोकहा। वह उसे अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में ही यासीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिलशाद का आरोप है कि यासीन ने अपने बेटे इरशाद के ससुराल वालों ससुर वाहिद हसन, चाचा ससुर वेहिद इस्तकार, सास मुमताज व इरशाद के साले ताकिर व तैयब से परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्हें यासीन की जेब से उसके हाथ लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें यासीन ने आत्महत्या करने के लिए इरशाद के ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया और 70 लाख रुपये मांगने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें