यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने दो दिन पहले महिला से कैंप बाजार में मोबाइल झपटने के आरोपी बाइक सवार बदमाश वीना नगर कैंप निवासी रोहन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि इंडस्ट्रीज एरिया में एक युवक बाइक पर सवार होकर वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी दो मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। संवाद