यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 25 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि चर्च रोड वाली गली तेजली से दुर्गा गार्डन जगाधरी निवासी गौरव को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गौरव ने खुलासा किया कि वह यह नशा दुर्गा गार्डन, जगाधरी निवासी राकेश उर्फ कल्लू से लेकर आया था। इस पर आरोपी राकेश उर्फ कल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद