यमुनानगर। विवाहिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। थाना गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक व उसका साथ देने में एक युवती पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि गगन नाम के युवक से 13 फरवरी से जान पहचान थी। गगन ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे संबंध बनाए। बाद में गगन ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि गगन ने उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। गगन का आशा नाम की युवती ने साथ दिया। पुलिस का कहना केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद