छछरौली बिहार से परिवार सहित मजदूरी करने आये एक युवक की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक रात के समय खाना खाकर सोया था। सुबह के समय मृत पाया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छछरौली पृथ्वी सिंह ने बताया कि छछरौली स्थित गर्ग राइस मील में बिहार के थाना अकरिया से पवन पुत्र बालूर अपने परिजनों के साथ आठ लोग आए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गर्ग राइस मिल में युवक का शव पड़ा है जिस पर वे मोके पर गए और परिजनों के बयान पर 174 की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और आगामी जांच शुरू कर दी है।