फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों से 4.30 लाख रुपये लूटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सलेमपुर कोही के पास दो दोस्तों से 4.30 लाख रुपये लूटने के मामले में रणजीतपुर चौकी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से लूटी गई नकदी की बरामदगी व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

रणजीतपुर चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि दो दिन पहले गांव नगली निवासी निसार व नवाब बैंक से ट्रॉले की लोन की किस्त निकालकर लौट रहे थे। जब वे गांव सलेमपुर कोही के समीप पहुंचे तो चार नकाबपोश युवकों ने उनसे 4.30 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
रणजीतपुर चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी पुलिस टीम रणजीतपुर के समीप गांव सुल्तानपुर के मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध होेेने पर उन्होंने शक के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के आदर्श नगर निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सलेमपुर कोही के पास निसार व नवाब से 4.30 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इंचार्ज ने बताया कि अजीत लूट की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी है। अदालत ने उसका दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान उससे लूटी गई नकदी और बाकी के आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें