फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: माहिर ने 100 और 400 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजय चिन्ह बनाकर खुशी का इजहार करती विजेता टीम व मौजूद कोच व ​शिक्षक। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कलानौर में हुई खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीबीएस पब्लिक स्कूल सरस्वती नगर के खिलाड़ी माहिर ने 100 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं विद्यालय की टग ऑफ वॉर टीम ने भी पहला स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के कई खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय मुकाबलों के लिए हुआ है।
एथलेटिक्स में माहिर ने अपनी गति और दमखम का परिचय देते हुए दोनों दौड़ों में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। आरव ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। हमीशा ने 400 मीटर, युवलीन ने 200 मीटर और गुरसिमरन ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय की पदक तालिका में योगदान दिया।
विज्ञापन

टग ऑफ वॉर में जीबीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में गुरसिमरन, खुशहान, हेमंत, कैशव, विराट, विरन, प्रियंक, एकमजोत और माधव शामिल रहे। खंडस्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी के खिलाड़ियों प्रियंक, एकमजोत और विरन का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
टग ऑफ वॉर में अन्वी, मावलीन और मृणाल भी जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्रा दीपाली ने भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 मीटर दौड़ में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन देवेंद्र सिंह और प्रबंध समिति के सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य दीपक सिंघल और मुख्याध्यापिका गिरिशा खुराना ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें