कार्यक्रम में हिस्सा लेते डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। संस्थान
जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती पर भाषण व कविता पाठ कार्यक्रम करवाया गया। कक्षा छह की सीरत और तीसरी के दैविक ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, आठवीं की आरवी और दसवीं के आयुष दहिया ने महात्मा हंसराज के जीवन पर भाषण देते हुए उनके योगदान के बारे में बताया। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक धर्म की शिक्षाओं, सत्य, अहिंसा और नैतिकता को अपनाने की प्रेरणा दी। संवाद