कुम्हार धर्मशाला में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु। आयोजक
रादौर। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला में रविवार को महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापत समाज के प्रधान देसराज ठेकेदार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर हवन कर समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कृष्ण प्रजापत, रामशरण प्रजापत, सुरेंद्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद