फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हुनर को बनाया आर्थिक संबल का आधार

Tue, 18 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करते अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव रामपुर कांबोयान में महिलाएं समूह के माध्यम से जागरूक होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कई महिलाओं ने इससे प्रेरणा लेकर स्वरोजगार शुरू किया है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजविंद्र के निर्देशन में काम शुरू किया गया। बैठकों के दौरान महिलाओं को घर बैठे आय के साधन विकसित करने, अपने हुनर को पहचानने और छोटे स्तर से काम शुरू करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं ने पशुपालन, क्रोशिया सहित अन्य कार्यों में दक्षता हासिल की है।
विज्ञापन

इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मजबूत कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन बैठक के माध्यम से उन्हें अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने की प्रेरणा मिली। अब वे खाली समय का सदुपयोग कर आय अर्जित कर रही हैं। कुछ महिलाओं ने पशुपालन को अपनाया है, जबकि अन्य महिलाएं क्रोशिया के माध्यम से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं तैयार कर रही हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनके परिवार भी सहयोग कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिलाओं के काम करने से न केवल घरेलू आय बढ़ रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी पैदा हो रहा है। महिलाओं को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए परिवार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि महिलाओं को लगातार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे छोटे-छोटे स्वरोजगार को बड़े काम में बदल सकती हैं। गांव में महिलाओं की यह पहल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है। बैठकों के माध्यम से महिलाओं को आगे भी नए कार्य सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें