फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संतुलित आहार लेने के लिए किया जागरूक

Mon, 13 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी मेट्रो मोटर के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पोषण पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने की। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल का स्वागत किया। डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना तथा संतुलित आहार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रो. आरती अरोड़ा ने बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच से कुपोषण को काफी हद तक रोका जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें