जगाधरी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से करवाई गई विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें तेजली के शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठवीं की परी ने प्रदेशस्तर पर दूसरा स्थान पाया है। परी ने प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था।
परिषद की ओर से पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, कार्टून बनाना, निबंध लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इससे पूर्व परी ने जिलास्तरीय प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सलीम ने छात्रा परी, अध्यापिका ऋचा तलवार, समन्वयक व सभी स्टाफ को बधाई दी। इस दौरान पूनम कपिला, पूजा, नवनीत, संजय, सुरेंद्र कौर, हरबंस सिंह, सोहन, सरिता, भावना दुआ, विजेंद्र सिह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद