फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक माह चंडीगढ़ तक नहीं जाएगी लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। निर्बाध ट्रेन संचालन व यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए रेलवे लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे में रेलवे कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्य करवा रहा है। इसी के चलते विभिन्न सेक्शन पर रेलवे ब्लॉक ले रहा है। रेलवे ने गोंडा, रूड़की के बाद अब चंडीगढ़ में ब्लॉक लिया है। जिसके चलते रेलवे ने ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव सहित कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द की हैं।
विज्ञापन

यही नहीं रेलवे ने ब्लॉक के चलते चंडीगढ़ में कई गाड़ियों के निर्धारित प्लेटफार्म में भी बदलाव किया है। रेलवे के इस ब्लॉक के चलते चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस (डुप्लीकेट सद्भावना) आंशिक रूप से रद्द की है। इस दौरान इस ट्रेन का संचालन अंबाला से लखनऊ के बीच किया जाएगाजबकि यह अंबाला से चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से चलकर रामनगर जाने वाली एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से रद्द की है। साप्ताहिक ट्रेन अंबाला से रामनगर के बीच चलाई जाएगी। जबकि अंबाला से चंडीगढ़ के बीच यह रद्द रहेगी।

एक महीना अंबाला से संचालन
ब्लॉक शेड्यूल के अनुसार लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का आठ अगस्त तक अंबाला छावनी से संचालन किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। जबकि चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस का नौ अगस्त तक संचालन अंबाला छावनी तक किया जाएगा जबकि 10 अगस्त से यह नियमित रूप से चंडीगढ़ तक जाएगी। वहीं चंडीगढ़ से रामनगर के चलने वाली गाड़ी संख्या 12527-28 रामनगर एक्सप्रेस का संचालन भी अंबाला छावनी से किया जाएगा। सप्ताह में एक बार चलने वाली गाड़ी संख्या 12527 रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस का 15 जुलाई, 22 जुलाई, 29 जुलाई और पांच अगस्त तक अंबाला छावनी से संचालन किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 12528 रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15 जुलाई, 22 जुलाई, 29 जुलाई और पांच अगस्त तक अंबाला छावनी तक जाएगी।
विज्ञापन



यात्रियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में रेलवे लगातार काम कर रहा है। इसके चलते ट्रैक की मरम्मत सहित अन्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्शन पर ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव कर कुछ आंशिक रूप से रद्द की हैं। ब्लॉक पूरा होने पर इनका संचालन निर्धारित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन


- एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें