फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशन लेने के लिए बैंकों में लगी बुजुर्गों की लंबी कतारें

Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 बैंक शाखा की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर क्षेत्र में इन दिनों बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बैंकों की शाखाओं ने बुजुर्गों के लिए बैठक की व्यवस्था तक नहीं है।
बैंक के साथ पेंशन वितरण को लेकर थर्ड पार्टी का एग्रीमेंट पूरा होने के बाद बुजुर्ग पेंशन के लिए बैंक शाखा पहुंच रहे है। सम्मान भत्ता लेने के लिए सुबह नौ बजे से ही बुजुर्ग बैंक शाखाओं के बाहर पहुंच जाते हैं। घंटों इंतजार करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुजुर्गों का कहना है कि बैंक परिसरों के बाहर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई उचित सुविधा उपलब्ध है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच घंटों खड़े रहना उनके लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। कई बुजुर्ग तो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, फिर भी मजबूरी में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गांव जुड्डा जटान निवासी बचन कौर, प्रीतो देवी, ज्योति राम, कमला रानी, सुलोचना, राम प्यारी का कहना है कि वह सुबह नौ बजे बैंक पहुंच गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण वह बैंक में जाने वाली सीढ़ियों पर ही बैठ गई। बुजुर्गों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह से सम्मान भत्ता वितरण करना उनके साथ मजाक जैसा है। यदि सरकार इस प्रकार से ही पेंशन देगी तो इससे बेहतर है कि पेंशन बंद ही कर दी जाए। उनके परिवार के युवा सदस्य रोजमर्रा के काम के लिए बाहर चले जाते हैं, जिससे उन्हें अकेले ही बैंक तक आना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बुजुर्गों को गांव से 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर बैंक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी परिवहन या बस सेवा की कमी के कारण उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है। इस कारण कई बुजुर्ग समय पर पेंशन नहीं ले पा रहे हैं।
अब बैंक द्वारा थर्ड पार्टी के माध्यम से पेंशन वितरण की व्यवस्था बंद कर दी गई है, जिससे स्थिति और अधिक कठिन हो गई है। उन्होंने गांव स्तर पर ही पेंशन वितरण की व्यवस्था दोबारा शुरू करने, बैंक शाखाओं के बाहर बैठने और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कई गांवों के लोग एक साथ पहुंचे : शाखा प्रबंधक

एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक अमनदीप सिंह ने बताया कि अलग-अलग गांव को लेकर दिन निश्चित किया गया था, लेकिन मंगलवार को कई गांवों के पेंशनधारक एक साथ आ गए है। पेंशन धारकों की सुविधा के लिए चार अलग से काउंटर बनाए गए है किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 बैंक शाखा की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते बुजुर्ग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें