फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक के दस्तावेज देकर बैंक से कराया लोन

Tue, 16 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक में एक युवक के दस्तावेज देकर 84915 रुपये का लोन कराकर आईफोन ले लिया गया। जब उसने अपना सिबल स्कोर चेक किया तो उसे पता चला कि वह लोन न भरने से खराब हो रहा है। इसके बाद जांच की और बैंक में शिकायत दी। बैंक ने भी जांच की तो पाया कि शिकायतकर्ता के दस्तावेज इस्तेमाल कर किसी और ने लोन लिया है। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जगाधरी ब्रांच के कर्मचारी अजीत राणा की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

अजीत राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी 2020 को वीर काॅलोनी निवासी अजय कुमार के नाम पर आईफोन 11 मोबाइल का 84915 रुपये का लोन दिया गया। यह मोबाइल बूड़िया चौक मेगा मोबाइल स्टोर से लिया गया। इसकी 16 माह की ईएमआई बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसने बैंक में शिकायत दी कि उनके दस्तावेज इस्तेमाल कर किसी ने उनके बैंक से लोन लेकर मोबाइल लिया है। जबकि उसका इस लोन से कोई लेना देना नहीं है। बैंक ने जांच की तो आरोप सही मिले। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें