यमुनानगर। थाना बूडिया क्षेत्र के गांव दादूपुर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती लापता हो गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। शिकायत में गांव दादूपुर निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसके साथ एक गांव की युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह 10 अक्तूबर काम से घर से बाहर गया था। जब घर लौटा तो युवती घर पर नहीं थी। तलाश करने पर भी युवती का पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। संवाद