आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान मौजूद गोशाला के पदाधिकारी। स्वयं
साढौरा। श्री श्याम गोशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन से हुआ। गौशाला के महंत शोभादास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गोशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। संवाद