फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुने घर में चोरों ने बोला धावा, ज्वेलरी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप के आदर्श नगर में चोरों ने सुने घर को निशाना बनाते हुए यहां से हजारों रुपये की ज्वेलरी उड़ा ली। घटना 26 जनवरी की रात की है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जतिंद्र सिंह परिवार के साथ अपने घर का ताला लगाकर शाम सात बजे खारवन गांव में शादी में चले गये थे। बरहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में जतिंद्र सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को पड़ोसी मंजीत सिंह ने फोन कर घर के ताले टूटे हुए होने के बारे में बताया। इसके बाद वे घर पहुंचे। यहां आकर देखा तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर रखी अलमारी टूटी हुई थी। जांच करने पर एक सोने का गले का हार, सोने की कानों की बाली, तीन सोने की अंगूठी, सोने की दो चेन इत्यादि सामान गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें