संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। सपरा ने बताया कि जिला पदाधिकारियों की सूची प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली और भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फनींनद्र नाथ शर्मा से विचार-विमर्श कर घोषणा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सपरा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, वीरेंद्र मुंझाल, विनीत कौर, रणधीर राणा, विभा गुप्ता, सविता कांबोज, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार व नरेंद्र सिंह राणा, जिला सचिव सुंदर लाल, अभिषेक अरोड़ा, प्रभा सागर, शालिनी शर्मा, बलराम सैनी, जय प्रकाश, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग को बनाया गया।
जिला प्रवक्ता पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, मन की बात कार्यक्रम जिला प्रमुख सुरेंद्र शर्मा को बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सपरा ने बताया कि जिला पदाधिकारियों की सूची में पांच महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसी प्रकार जिला पदाधिकारियों की सूची में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए नेताओं को भी जगह दी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी भाजपा की विचारधारा, नीति व नेतृत्व जन-जन तक पहुंचाएंगे।