फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर खुले हैं शराब के ठेके

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे जगाधरी-पावंटा साहिब रोड पर खिजराबाद व हथनीकुंड क्षेत्र में कई जगहों पर शराब के ठेकेदारों ने ठेके खोल रखे हैं, जो सरेआम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


 हाईकोर्ट के दिशा निर्देशानुसार किसी भी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारों से लगभग सौ मीटर की दूरी पर शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। यही नहीं शराब के ठेके के बोर्ड आदि भी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे पर नहीं लगा सकते।

बावजूद इसके खिजराबाद और हथनीकुंड क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके और बोर्ड दोनों ही नेशानल हाईवे के किनारे पर हैं। शराब ठेकेदार ने लोगों की शिकायत के बाद कुछ ठेकों को पीछे तो हटा लिया मगर शराब लिखे बैनर व बोर्ड नेशनल हाईवे पर ही रखे हुए है। जोकि सरकारी नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन


शराब ठेकेदारों ने सरकारी कर्मचारियों से मिलकर नेशनल हाईवे पर जगाधरी से लेकर चुहड़पुर कलां, खिजराबाद व हथनीकुंड तक कई जगहों पर शराब के ठेके खोल रखे हैं। इनमें से कई ठेके सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे पर सटे ठेेके या तो सड़क से कुछ ही दूरी पर रखे हुए हैं या फिर उन्होंने शराब बिक्री के बोर्ड सड़क पर रखे हुए हैं।

नेशनल हाईवे पर रखे अवैध ठेकों को हटवाने के लिए क्षेत्र के मौजिज लोग टहल सिंह के नेतृत्व में विधानसभा स्पीकर से भी मिले चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी नेशनल हाईवे के किनारों से शराब के ठेके नही हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें