फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कम रेट पर बिक रही थी शराब, ठेका किया सील

Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। देसी शराब को आबकारी नीति के अनुसार निर्धारित मूल्य से कम पर बेचा जा रहा है। आबकारी प्रवर्तन दल ने ठेकों की जांच की, जिसमें यह अनियमितता मिली है। अनियमितता मिलने पर तुगलपुर के शराब ठेके को सील किया गया।
शराब ठेकेदार देसी शराब को निर्धारित मूल्य से कम पर बेच रहे हैं। जिससे ठेकेदारों में आपस में कंपीटिशन बढ़ा हुआ है। ऐसे में दूसरे जिलों से भी शराब सप्लाई होने का अंदेशा रहता है। माफिया भी सस्ती शराब के चक्कर में मिलावटी शराब सप्लाई कर सकता है। इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद आबकारी प्रवर्तन दल ने छापेमारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत तुगलपुर में शराब ठेके पर छापेमारी की गई। जहां देसी शराब को न्यूनतम निर्धारित मूल्य से कम बेचने का मामला पकड़ में आया। जांच के दौरान विभिन्न ब्रांच की 28 बोतल शराब मिली जो जगाधरी से अलग जिले की थी। उन बोतलों को जब्त किया गया है। उनके नमूने लेकर जांच को भिजवाए गए हैं। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सैनी ने बताया कि ठेके को सील किया गया है। बोतलों को जब्त कर चालान बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें