फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौ में से चार जोन के शराब ठेकों की हुई नीलामी, जुटाए 19.18 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला आबकारी एवं कराधान विभाग की तरफ से शुक्रवार को शेष बचे शराब ठेकों के नौ जोन की नीलामी कराई जानी थी परंतु इनमें केवल चार जोन की नीलामी हो सकी। इन ठेकों की नीलामी के लिए आबकारी विभाग ने 17 करोड़ 78 लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा था। बोली ज्यादा लगने के कारण चारों ठेके 19 करोड़ 18 लाख 10 हजार रुपये में बिके। जिन चार जोन की नीलामी हुई है उनमें जोन-37 कांसापुर रोड-ससौली, जोन-44 लक्कड़ मंडी-सहारनपुर रोड नंबर वन, जोन 46 पांसरा-सहारनपुर रोड नंबर दो व जोन- 54 हरनौली-सलेमपुर बांगर शामिल हैं।
विज्ञापन

डीईटीसी कृष्ण यादव ने बताया कि जोन-37 का ठेका पांच करोड़ नौ लाख रुपये में, जोन 44 का ठेका 5.54 करोड़ रुपये में, जोन 46 का ठेका 5.80 करोड़ रुपये और जोन 54 का ठेका 2.65 करोड़ रुपये में बिका। अब केवल पांच जोन ही बचे हैं जिनकी नीलामी की जानी है। अब रविवार के बाद ही ठेकों की नीलामी होने की संभावना है। ज्ञात हो कि इस बार आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिले में शराब ठेकों की नीलामी से 230.12 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग ने सभी 56 जोन के शराब ठेकों का रिजर्व प्राइस 230.12 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। 56 जोन में से विभाग 51 जोन के ठेकों की नीलामी कर 226 करोड़ 18 लाख रुपये जुटा चुका है, जबकि अभी पांच जोन की नीलामी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें