लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
देश पर आई मुश्किल घड़ी में सभी संस्थाएं बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग दे रही हैं। जिले का लायंस क्लब समाज के लोगों को हर तरह से अपना सहयोग दे रहा है। चाहे वह जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां और मास्क पहुंचाना ही क्यों ना हो। इसके अलावा भी पिछले 2 दिनों से क्लब सदस्य शहर की विभिन्न कालोनियों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने का भी कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत क्लब के सदस्य दिलीप कुमार और चरण प्रीत सिंह ने गीता भवन मंदिर, धर्मशाला, चोपड़ा गार्डन एरिया के 455 लोगों की थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग करके स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें सभी व्यक्ति स्वस्थ पाए गए। इसके अलावा क्लब के स्वयंसेवकों ने कुष्ठ आश्रम जगाधरी, रेडक्रॉस कीआई सेंटर छोटी लाइन व विकास नगर एरिया में दवाइयां स्प्रे करके सैनेटेशन का कार्य किया। साथ ही क्लब के सदस्यों ने 1430 जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया और चोपड़ा गार्डन के 220 लोगों को घर में बने कपड़े के मास्क वितरित किए। क्लब प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब की ओर से चाइल्ड हेल्पलाइन को भी 100 बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया गया हैं।