फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने 700 जरूरतमंदों को भोजन बांटा

विज्ञापन
क्लब के सदस्य खाना बांटते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लायंस क्लब यमुनानगर-जगाधरी के सदस्य लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं साथ ही पिछले 16 दिनों से लगातार यमुनानगर में दवाइयों का छिड़काव करके सैनिटाइज का कार्य भी करवा रहा है। प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब के स्वयंसेवी रिदम गुलाटी, राहुल सेठी, गौरव व रूबन ने पुलिस चौकी हुडा सेक्टर 17 व उसके आसपास का एरिया, मॉडल टाउन, झुग्गी झोपडियों में दवाइयों का छिड़काव करके सैनिटाईज किया। उन्होंने बताया कि आज क्लब ने 700 जरूरतमंदों का भोजन वितरित किया व चाइल्ड हेल्प लाइन को सौ बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें