फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एग्रीमेंट पूरा न होने से उठान अटका, चारों तरफ धान बिखरा

Mon, 05 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान को सुखाने के लिए बिखेरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को भी धान की आवक जारी रही। रविवार होने के कारण मंडियों में खरीद नहीं हो सकी, हालांकि किसानों के ऑनलाइन गेट पास काटे गए। जिले की 13 मंडियों में से 10 में अब तक 9156 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, अभी तक मंडियों से धान का उठान शुरू नहीं हो पाया है।
राइस मिलरों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद एग्रीमेंट प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उठान अटका हुआ है। राइस मिलरों के अनुसार एग्रीमेंट प्रक्रिया पूरी होने में अभी करीब दो दिन का समय लग सकता है। इसके बाद ही मंडियों से धान का उठान शुरू होने की संभावना है। जिले में कुल 184 राइस मिलर हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर लगातार बढ़ रही धान की आवक से मंडियों में जगह कम पड़ने लगी है। चारों तरफ धान की ढेरियां दिखाई दे रही हैं। ऐसे में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रालियां खाली कराने में काफी समय लग रहा है। किसानों का कहना है कि धान को सुखाने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। किसान राम सिंह, धर्मवीर और रामपाल ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में जगह की समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

ऑफलाइन गेट पास की अनुमति मांग रहे राइस मिलर
राइस मिलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष बंसल और राइस मिलर मुनीष कांबोज ने बताया कि एग्रीमेंट पूरा होने तक मिलरों ने ऑफलाइन गेट पास काटकर धान के उठान की अनुमति मांगी थी। उनका कहना है कि यदि इसकी अनुमति मिल जाती तो मंडियों से धान का उठान शुरू हो सकता था और किसानों को उनकी फसल की पेमेंट मिलने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ती। डीएफएससी नितिश सिंगला ने कहा कि राइस मिलरों का एग्रीमेंट जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही धान का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें