फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भांजी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी मामा को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सगी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी मामा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख 30 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। एक जुलाई 2022 को शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 साल की बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वो दो महीने के गर्भ से है। महिला ने अपनी बेटी से पूछा तो पीड़िता ने बताया कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने इसी मामले में दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें