स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर गहने और 60 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी दंपति लाडवा निवासी सुमित उर्फ नीतू और उसकी पत्नी ममता देवी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने वहीं सुमित पर एक लाख, 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है । उसकी पत्नी ममता पर एक लाख, 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दोषी लाडवा के रहने वाले हैं और उन्होंने रादौर क्षेत्र की एक किशोरी को अपहरण किया था।
25 अक्तूबर 2021 को रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली उसकी 17 साल की बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग किशोरी को तलाश रहे थे कि किशोरी के पिता के मोबाइल पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि उसने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ता ने किशोरी को छोड़ने के एवज 60 लाख रुपए और गहने की डिमांड की। गहने ना देने पर 60 लाख रुपए मांगे। अपहरणकर्ता ने पिता से उसकी बेटी की फोन पर बात भी करवाई, लेकिन उसकी बेटी ने कोई बात नहीं की और रोती रही। अपहरणकर्ता ने कहा कि वे कल बताएंगे कि रकम कहां देनी है। पिता ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दे दी। जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी, पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया और अपहरणकर्ता सुमित और उसकी पत्नी ममता देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार से अपहृत की गई किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी के हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप चिपका था।बाक्सछीने गए मोबाइल फोन से मांगी थी फिरौती अपहरणकर्ता ने जिस मोबाइल फोन से फिरौती मांगी थी कि वो पटेड़ा खेड़ा के रास्ते पर एक लड़के से छीना था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद गांव बनी के नजदीक नहर किनारे मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई एयरगन, चाकू और रस्सी भी बरामद की ली थी। पीड़िता ने आरोपी सुमित पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।