फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निबंध लेखन में लेक्सा ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 27 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निंबन लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में वीरवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें बीए की लेक्सा ने पहला, शीतल ने दूसरा और उजाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्राचार्या डॉ. करुणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। इसमें प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार दिया गया है। संविधान में निहित मूल्यों को जीवन में अपनाना और अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने और संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें