फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में कम पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 02 Apr 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नए शैक्षणिक सत्र का सोमवार से शुभारंभ होने के साथ स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं। पहले दिन दाखिला लेने पहुंचने विद्यार्थियों का स्कूल में स्वागत किया गया, हालांकि इनकी संख्या कम रही।
विदित हो कि निदेशालय के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए मार्च महीने से ही स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे थे। रैलियां, नुक्कड़, नाटक, नारा-निबंध लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओं से प्रवेश उत्सव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा था। स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों का सोमवार को विभिन्न तरीकों से स्वागत किया गया। वहीं अभिभावकों व साथ आए लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं, शैक्षणिक स्तर, वातावरण, छात्रवृत्ति, सहयोग इत्यादि के बारे जानकारी दी गई। सभी स्कूलों में अलग-अलग तरीकों से प्रवेश उत्सव मनाया गया। कहीं स्कूलों में हवन किया गया, तो कहीं फूलमालाएं पहनाकर बच्चों व विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कहीं स्कूल पहुंचने पर बच्चों को मिठाइयां, चाॅकलेट, टॉफियां बांटी गईं।
विज्ञापन

विदित हो कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत अध्यापक घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं व शिक्षा के बारे जानकारी दे रहे हैं। शिक्षा विभाग का यह अभियान मई तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है। अभियान को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
हालांकि पहले दिन जिले के तमाम स्कूलाें में दाखिला लेने वालों की संख्या कम रही, लेकिन अब यह धीरे धीरे बढ़ेगी। स्कूल प्रभारियों व अधिकारियों का कहना है कि पहला दिन होने के कारण संख्या कम रही। जल्द ही इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से 13 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाए रहे हैं। सोमवार से स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं, जो मई तक चलेंगे। अध्यापक लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बता रहे हैं। इस बार स्कूलों में जीरो ड्रॉप आउट रहेगा। स्कूलों में इसके विशेष प्रबंध किए गए हैं। - केएस संधावा, खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें