फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुगलवाली स्कूल परिसर में रात के समय दो शावकों संग दिखा तेंदुआ

Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मुगलवाली के स्कूल में जाते मादा तेंदुआ के साथ शावक। सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी/व्यासपुर। खंड के गांव मुगलवाली में पिछले दो दिनों से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीण रात के समय पहरा दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज की एक फोटो वायरल हो रही है। यह मुगलवाली विद्यालय बताया जा रहा है।
इसके बाद अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। वहीं जो फोटो वायरल रहा है उस पर दो अक्तूबर रात 9 बजकर 44 मिनट पर तेंदुआ शावकों के साथ स्कूल परिसर में दिख रहा है। हालांकि शनिवार को नियमित रूप से स्कूल लगा और इस दौरान तेंदुओं की किसी प्रकार की उपस्थिति नहीं देखी गई।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट पर आ गया है। विभाग की ओर से मुखिया और शिक्षकों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। खेत व जंगल से लगने वाली स्कूल की दीवारों व रास्तों पर विशेष निगरानी के निर्देश हैं।
इसके साथ ही वन्य प्राणी एवं जीव विभाग को सूचना दी गई है। अभी तक तेंदुआ व शावक पकड़ने का कोई समाचार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पूर्व कुछ लोगों ने जंगल के आसपास खेतों में एक तेंदुए को उसके दो शावकों के साथ विचरण करते हुए देखा। इसके बाद गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता और बढ़ गई। ग्रामीण हुकुमचंद, रामकुमार, जयकुमार ने बताया कि गांव के खेतों तथा समीप लगते जंगल के आसपास कई बार तेंदुए को घूमते हुए देखा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व सुबह करीब छह बजे तेंदुआ गांव के मामचंद के पशुओं के बाड़े में बंधी एक बछड़ी को उठाकर जंगल में ले गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों और समीप लगते जंगल में बछड़ी की तलाश की। खोजबीन के दौरान जंगल में बछड़ी का आधा शव बरामद हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए से सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी एवं जीव विभाग को दी सूचना : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नरेश कुमार ने बताया कि गांव में तेंदुए और शावकों की उपस्थिति का समाचार मिला है। इसे लेकर सभी खंड के सभी स्कूलों के मुखियाओं को अलर्ट किया गया है। वहीं, मुगलवाली स्कूल के मुखिया व शिक्षकों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा के बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं। वन्य प्राणी एवं जीव विभाग को इसकी सूचना दी गई है। रविवार को अवकाश है। वन्य विभाग की कार्रवाई के बाद सोमवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम का कहना है कि मुगलवाली क्षेत्र में पहले भी तेंदुए देखे गए हैं। लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें