फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीरभौली गांव में तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 02 Nov 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा (यमुनानगर)। पीरभौली गांव में दो दिन से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हिशम सैनी ने बताया कि दिवाली की अलसुबह डेरे के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने छत से ही टार्च की रोशनी करके देखा तो उन्हें एक तेंदुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते यह तेंदुआ पास की झाड़ियों में ओझल हो गया। इस गांव के सुभाष को भी दो दिन पहले तेंदुए के अलावा उसके साथ दो शावक भी नजर आए थे। गांव में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। ग्रामीण खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण पालतू पशुओं को भी बाड़े के अंदर ही बांध रहे हैं। गौरतलब है कि पड़ोसी गांव रत्तूवाला में भी दो माह पहले कई बार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में रहे हैं लेकिन वन्य प्राणी विभाग को शिकायत करने के बावजूद वह तेंदुआ भी पकड़ा नहीं जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें