फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेंदुए के पशुबाड़े में घुसकर चार बकरियों को बनाया शिकार

Mon, 22 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव कोटला में पशुबाड़े के बाहर मृत पड़ी बकरियां को दिखाते मीरियाद्दीन एवं ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। ब्लॉक के कोटला गांव में शनिवार रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। ग्रामीण मीरियाद्दीन के पशुबाड़े में बंधी चार बकरियों को तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे चारों बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।
जहां यह घटना हुई वहां और आसपास तेंदुए के पंजों के निशान दिखे हैं। ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। मीरियाद्दीन ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 12 बजे के बाद अपने पशुबाड़े से घर में सोने के लिए चला गया था। इसी दौरान पीछे से तेंदुआ पशुबाड़े में घुस गया और वहां बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। रविवार सुबह जब वह पशुबाड़े में पंहुचा तो चार बकरियां मृत अवस्था में पड़ी थी। इस घटनाक्रम की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

फकीरियाद्दीन, श्याम सुंदर, बसंत राम, नूर हुसैन, न्याज मोहम्मद और रोशन दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की गांव में बढ़ती आवाजाही अब चिंता का विषय बन चुकी है और इससे लोगों में भय लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अब तेंदुए के मुंह खून लग चुका है, ऐसे में दोबारा भी पशुओं और ग्रामीणों के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग के वन्यजीव प्रकोष्ठ से मांग की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे जल्द काबू किया जाए, ताकि गांव में दोबारा इस तरह की घटना न हो और ग्रामीणों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें