स्कूल की फ्रॉग रेस में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में किंडर विंग में खेल स्पर्धा करवाई गई। खेल में बच्चों का मनोरंजन करने के लिए बैलेंस, फ्रॉग जंप, बैलून, लेमन रेस करवाई गई। जिसमें प्री-नर्सरी से केजी के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा रखी गई। लेमन रेस में केजी के नवराज ने पहला और अनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान प्री-नर्सरी के बच्चों ने बैलेंस, नर्सरी के बच्चों ने फ्रॉग जंप और केजी के बच्चों ने बैलून रेस में भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता गुरप्रीत, मीनाक्षी व मोनिका शर्मा की देखरेख में करवाई गई। कार्यक्रम संयोजक गुरप्रीत कौर ने बताया कि प्री-नर्सरी से दविश ने बाजी मारी और प्रथम रहा। जसवीर दूसरे व दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहा। नर्सरी से निरंजन ने पहला, रुद्र ने दूसरा और एकम ने तीसरा स्थान पाया। लेमन रेस में केजी से नवराज प्रथम रहा। जबकि अनिका दूसरे व अंश तीसरे स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य शीतल शर्मा व उप प्रधानाचार्य शशि ओबरॉय ने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को खेल के बाद, खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने के तरीके बताए। इस दौरान बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया और जीत के लिए भरपूर प्रयास किय। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद