फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से कटी टांग

Fri, 26 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

यमुनानगर में एक अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की टांग कट गई और सिर की खाल उतर गई। गंभीर स्थिति के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर। मालगाड़ी की चपेट में एक अज्ञात युवक आ गया। इससे उसकी टांग कटकर अलग हो गई और सिर की खाल भी उतर गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एम्बुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि उनके पास आ सुबह करीब छह बजे स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना आई थी कि बाईपास पुल के नजदीक अभी-अभी एक युवक रेलवे ट्रैक क्रॉस करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें