फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वकीलों की हड़ताल जारी न्याय के लिए भटके लोग

विज्ञापन
बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अ​धिवक्ता। अ​धिवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर वकीलों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। जारी चरणबद्ध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन, अंबाला के सदस्यों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। हड़ताल के तहत निर्धारित सूची के अनुसार सुबह ठीक 10 बजे अधिवक्ता साहिल वर्मा, हर्षवर्धन, नीतू सिंह, राहुल कुमार, नीतिका और जिया धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठीं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साथी वकीलों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन और एकजुटता की अपील की है।
विज्ञापन

वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सीधा असर अदालती कामकाज पर देखने को मिल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले मुकदमों की सुनवाई ठप पड़ी है। शहर की विभिन्न अदालतों में अब तक 4500 से अधिक मामले लंबित हो चुके हैं। ग्रामीण इलाकों से अपनी तारीखों पर आ रहे लोगों को बिना किसी सुनवाई के लौटना पड़ रहा है। ब्यूरो

बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता। अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें