फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वकीलों ने संघर्ष की मिसाल को किया याद

Tue, 24 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सॉलिडेरिटी डे की 41वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वर्ष 1985 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया गया, जब बार के 102 सदस्यों ने एक भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया था। अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलनरत इन अधिवक्ताओं को सेंट्रल जेल अंबाला भेजा गया था। अंत में सत्य की जीत हुई और सभी को सम्मानपूर्वक रिहा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता बीएस चौहान, सुल्तान सिंह राठी, केडी बक्शी और अश्विनी भारद्वाज ने अपने विचार रखे। इस दौरान बार के 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें