फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सनातन धर्म मंदिर प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 05 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में अपनी बात रखते श्री सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति के पदा​धिकारी। संस्था - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर एवं सनातन धर्म स्कूल प्रबंधक कमेटी पर कथित आर्थिक अनियमितताओं और चंदे के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए श्री सनातन धर्म संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने रविवार को मोहयाल भवन में बैठक कर मंदिर की आय-व्यय, दुकानों के किराये और स्कूल के आर्थिक प्रबंधन का पूरा हिसाब समाज के सामने रखने की मांग की गई।
कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि वह शहर के नागरिक और सनातनी हिंदू के रूप में बैठक में शामिल हुए हैं। उन्होंने मंदिर में आर्थिक अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए संघर्ष समिति को समर्थन देने की घोषणा की। एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि मंदिर की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। यदि प्रबंधन कमेटी ने आय-व्यय का पूरा हिसाब समाज के सामने नहीं रखा तो सनातन समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

चिराग सिंघल ने मंदिर की दुकानों के किराये और स्कूल के आर्थिक प्रबंधन की जांच की मांग की। उन्होंने स्कूल के नाम पर बनाए गए खातों और जमीन से जुड़े मामलों की भी जांच कराने की बात कही। समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और महासचिव मनीष मलिक ने आरोप लगाया कि सदस्य संख्या 100 से घटाकर 30 कर दी गई है और प्रबंधन में परिवार के लोगों को प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने दुकानों के आवंटन और किराये को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए। दुकानदार मनीष बजाज ने आरोप लगाया कि वह 20 वर्ष से अधिक समय से दुकान चला रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें दुकान खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बैठक में विपिन मोहन मेहता, सुरेंद्र नंदा, सुभाष वोहरा, अश्विनी नंदा, संगीता सिंघल, अरुणा कौशिक, संजय चड्ढा. हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सारे आरोप निराधार, पहले ही दे चुके मामले में सफाई
श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) मॉडल टाउन यमुनानगर ने सभा के नाम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार और लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से नकारा है। सभा के प्रधान विजय कुमार मेहता, वरिष्ठ उप प्रधान राजीव वासुदेवा, सचिव नरेश ढींगरा, उप प्रधान सुभाष मेहता, कैशियर सौरभ मनिकटाला का कहना है कि वह प्रेसवार्ता कर पहले ही इन सारे आरोपों पर अपनी सफाई दे चुके हैं। यह सब मंदिर को बदनाम करने के इरादे से किया जा रहा है। सभा अपना काम ईमानदारी से कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें