जिमखाना क्लब में पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अतिथि व अन्य। आयोजक
- फोटो : Archive
यमुनानगर। जिमखाना क्लब में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक, लेखक और समाजसेवी रोशन लाल के दूसरे काव्य संग्रह पंखुड़ी गुलाब की का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक का विमोचन राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश धारीवाल ने किया। कार्यक्रम में पंचनद यमुनानगर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश पाल विशिष्ट अतिथि रहे। ब्रह्म दत्त शर्मा ने कहा कि रोशन लाल ने अपनी रचनाओं में पर्यावरण, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों, पारिवारिक संबंधों और प्रेम जैसे विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान चंद वर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन ताजकपुर स्कूल के मुख्य शिक्षक कर्ण सिंह ने किया। संवाद