मुख्यअतिथि को सम्मानित करते आयोजक व अन्य। संस्था
प्रतापनगर। जन कल्याण समिति प्रतापनगर ने चौथे निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी में किया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि समिति पिछले करीब 43 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि 65 विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी।वर्ष 2023 में शुरू किए गए इस प्रकल्प के अंतर्गत अब तक 172 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान जिले के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी निशांत को जिला प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद