यमुनानगर। गांव लापरा से सरपंच अजीत खान के 70 वर्षीय पिता सलामुदीन का शव गुमथला पुल के पास बुधवार को यमुना नदी से बरामद हुआ। सलामुदीन चार दिन से लापता थे। सलामुदीन के बेटे अजीत खान ने गुमशुदगी की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी थी। परिजनों का कहना था कि रविवार को सलामुदीन यमुना नदी पार यूपी की ओर लगते अपने खेतों में गए थे, तब से घर नहीं लौटे। आसपास के लोगों ने देखा था कि वह नदी किनारे खड़े थे। इस कारण उनके नदी में बहने की आशंका थी। सूचना पर सोमवार से एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम नदी में सलामुदीन की तलाश में जुटी थी। इसमें बुधवार को गुमथला पुल के पास सलामुदीन का शव नदी से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। संवाद
-