फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका मिला लांगरी का शव

Thu, 11 Jul 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बूड़िया। क्षेत्र के साबापुर गांव स्थित फूड फैक्ट्री में लांगरी का काम करने वाले युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रामपुर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के पिता नारायण सिंह ने बताया कि राहुल छह माह से फैक्ट्री में लांगरी का काम कर रहा था। वह फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के लिए खाना बनाता था और फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में ही रहता था। वह बुधवार को काम समाप्त कर वह कमरे में चला गया था। शाम को जब वह उसे बुलाने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखने पर उन्हें उसका शव कमरे फंदे से लटका हुआ देखा। नारायण सिंह ने बताया कि उसका बेटा कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बूड़िया थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को फंदे से उतारा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता 194 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें