भंडारे में प्रसाद वितरित करने पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर ने होटल स्काईलार्क के बाहर राजमा-चावल के लंगर का आयोजन किया। सर्कल सचिव एसपी कंबोज ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राधा रसोई के सेवादारों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी वे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं, जो प्रेरणादायक है। सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि लंगर के बाद उपस्थित लोगों को मीठे हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में चंद्रमणि भाटिया और एमपी कालरा ने सेवा कार्य संभाला। संवाद