बाड़ी माजरा में विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। वार्ड-12 के बाड़ी माजरा क्षेत्र में करीब 14 लाख रुपये की लागत से गलियों और नालियों के निर्माण कार्य का रविवार को मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से पक्की गलियों और नालियों के निर्माण की मांग थी।मेयर ने कहा कि बाड़ी माजरा में गलियों और नालियों के निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि बाड़ी माजरा में गलियों और नालियों के निर्माण से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। वार्ड पार्षद तिलक राज ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर गलियां कच्ची थीं और नालियों की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी होती थी। इन कार्यों के पूरा होने से अब क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। संवाद
बाड़ी माजरा में विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता