फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्कड़ मंडी में किसानों को नहीं मिल रही सुविधाएं

Tue, 02 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘साहब, लकड़ी खरीदने के लिए मानकपुर में लक्कड़मंडी तो शिफ्ट कर दी गई है, लेकिन ना तो वहां किसानों के लिए खाने पीने का प्रबंध है और न ही किसानों के बैठने की व्यवस्था। शौचालय न होने से किसानों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी अनेक समस्याओं को सामना किसानों को रोजाना करना पड़ रहा है।’ यह दुखड़ा सोमवार को भारतीय किसान संघ व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रेमचंद को सुनाया। एसडीएम ने उन्हें जल्द मंडी की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

मानकपुर लक्कड़ मंडी में आ रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान संघ व भारतीय किसान यूनियन के दर्जनभर पदाधिकारी सोमवार सुबह भाकिसं के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर के नेतृत्व में लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें मंडी में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
विज्ञापन


भाकिसं के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर, जिला प्रधान रामबीर चौहान, विकास राणा, भाकियू के प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सिंह सुढै़ल आदि ने बताया कि लक्कड़मंडी मानकपुर में किसानों के खाने के लिए ना तो कैंटीन है और नहीं कोई ढाबा। जिसके चलते अलसुबह व देर रात को आने वाले किसानों को रात को भूखे पेट रहना पड़ता है। मंडी में शौचालय न होने से किसानों को पेशाब खुले में पेशाब व शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंडी के अंदर ऊंची नीचे व उबड़ खाबड़ जगह है।

जिसके चलते लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटने का खतरा रहता है। लक्कड़ मंडी में गार्ड तो लगाए गए है, लेकिन उनके हाथों में कोई हथियार नहीं दिया गया है। ऐसे में किसानों की पेमेंट लूटने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा कांटे तो लगे है, लेकिन उनको चलाया नहीं गया है। उनकी मांग है कि इन कांटों को चलाया जाए, ताकि हर ट्रॉली का वजन करवाया जाए। एसडीएम ने किसान नेताओं को जल्द समस्याओं को समाधान होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ये सुविधाएं करवाई जाए उपलब्ध :
- लक्कड़ मंडी में किसानों के लिए कैंटीन व ढाबे की व्यवस्था की जाए।
- किसानों के ठहरने के लिए स्थाई विश्राम गृह का निर्माण किया जाए।
- लक्कड़ मंडी में पेशाब घर की भी व्यवस्था की जाए।
- सुलभ शौचालय जो मंडी में बने हैं, उनमें व्यवस्था ठीक करवाई जाए।
- मंडी के अंदर नीची जगहों का मिट्टी से लेवल किया जाए।
- गेट के सामने पार्किंग की जगह को भी पक्का किया जाए।
- मंडी के अंदर जो पक्के रास्ते है उनकी हालत खराब है उनको दोबारा बनवाया जाए।
- लक्कड़ मंडी परिसर में एटीएम की सुविधा दी जाए।
- नौ बाई नौ के रेंटल प्लेटफार्मो का साइज बढ़ाया जाए।
- लक्कड़ मंडी में हथियार के साथ सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें