फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर लाखों हड़पे

Fri, 25 Oct 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने शुगर मिल काॅलोनी निवासी स्वाति जैन को शेयर मार्किट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर दो लाख 99 हजार रुपये रुपये ठग लिए। ठगों ने जब उस पर पांच लाख रुपये और जमा कराने का दबाव बनाया तो उसे ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

स्वाति जैन ने बताया कि 30 जून को उनके पास इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाली महिला ने अपना नाम रितू वोहरा बताया और कहा कि वह एन 54 स्टाक बूस्ट की असिस्टेंट है। आरोपी ने उसे ट्रेडिंग कर रुपये कमाने का लालच दिया। जिससे शेयर मार्किट में ट्रेडिंग कर खरीदना व बेचना होता है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर बैंक खाता सहित अन्य डिटेल ली।
विज्ञापन

शेयर बेचने पर पांच प्रतिशत लाभ होने का लालच दिया और उसका एसएमसी खाता खोल दिया। कुछ दिन बाद रितू वोहरा का संदेश आया। जिसमें कहा कि उसकी पांच हजार शेयर की लाटरी लगी है। मगर जब वह उन पैसों को निकालने लगी तो वह नहीं निकले। उसने आरोपी से बात की तो उसने और अधिक पैसे लगाने को कहा। इस दो लाख 99 हजार रुपये रुपये जमा करवा दिए। जो आरोपी ने निकाल लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि यह रुपये शेयर खरीदने के लिए निकाले गए। बाद में कहा गया कि यह शेयर साढ़े आठ लाख रुपये कीमत है। जिसके बाद आरोपी उस पर पांच लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाने लगी। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें